Nainital-Haldwani News

हाईकोर्ट के जज की बेटी से लूट, बैंक खाते से उड़ाए एक लाख रुपए

Ad

नैनीताल:22 मार्च 2018

ADVERTISEMENTS Ad

इंटरनेट के माध्यम से हैकर्स लगातार लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे है। इनकी इस करतूत को डिजिटल लूट कहा जाए तो लगत नहीं होगा। नैनीताल में भी बैंक से एक लाख उडाए जाने का मामला सामने आया है। इस बार हैकर्स ने नैनीताल जज की बेटी के बैंक खाते से हाथ साफ किया है। मल्लीताल क्षेत्र निवासी युवती इशिता पुत्री न्यायाधीश जस्टिस वीके बिष्ट के मल्लीताल एसबीआइ बैंक खाते से हैकर्स ने एक लाख उड़ा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रकम लाडो सराय मैदान गढ़ी नई दिल्ली के एटीएम से निकाली गई है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि बुधवार को हैकर्स ने घटना को अंजाम दिया।

एक लाख की लूट की खबर के सामने आने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। पुलिस जांच में ये सामने नहीं आया है कि युवती द्वारा अज्ञात नंबर से फोन आने पर एटीएम का कोड या खाता नंबर बताया गया अथवा नहीं। बात पिछले एक साल की करें तो शहर के तमाम लोगों के बैंक खाते से 30 लाख से अधिक की रकम उड़ा ली थी। मामले में पुलिस का कहना है कि आजकल ऐसी ठगी व धोखाधड़ी काफी हो रही है। इसके लिए ग्राहकों को सावधान रहने की जरूरत है।

ऐसे में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। यदि ठगी हो जाए तो सबसे पहले एटीएम ब्लॉक कराएं उसके बाद पुलिस में शिकायत करें। वहीं बैंक भी ग्राहकों को बार-बार अवगत कराता रहता है कि उनका कोई भी कर्मचारी कॉल करके बैंक खाते से जुड़ी जानकारी नहीं मांगता है। कई केस में देखा जाता है कि खाता धारक हैकर्स को बैंक कर्मचारी समझकर खाते की महत्वपूर्ण जानकारी दे देते है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top