Sports News

हेजल कीच के हुए युवराज सिंह

Ad

चंडीगढ़-भारतीय टीम के क्रि‍केटर युवराज सिंह और हेजल कीच आज सात जन्मों के बंधन में बंध गए है। गुरुद्वारा दफेड़ा साहिब में सिख रीति रिवाज के मुताबिक युवराज और हेजल एक-दूसरे के होने की कसम ली। इस शादी को ‘युवराज हेजल प्रीमियर लीग’ नाम दिया गया और शादी के कार्ड में भी यही प्रिंट कराया गया था। युवराज और हेजल की युवराज हेजल प्रिमियर लीग वाली शादी के लिए फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारे को खूबसूरती से सजाया गया था। शादी में हेजल ने मैरून कलर का लहंगा पहना था। वहीं युवराज सिंह भी मैरुन कलर की शेरवानी और सेहरा लगाए नजर आ रहे थे। युवराज और हेजल सिख रीति रिवाज से शादी करने के बाद अब गोवा में हिंदू रीति रिवाज से शादी करेंगे। इसके लिए वहां भी तैयारियां की गई हैं। 2 दिसंबर को युवराज और हेजल यहां पर हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक शादी करेंगे। अब शादी के बाद हेजल की ओर से छतरपुर के फार्महाउस में संगीत पार्टी का आयोजन किया जाएगा। 5 दिसंबर को होने वाले इस समारोह में उनके तमाम चहेते दोस्त लोग शामिल होंगे। इसके बाद 7 दिसंबर को शादी की रिसेप्शन पार्टी दिल्ली में होगी। जिसमें सभी क्रिकेट और बॉलीवुड हस्तियों के शिरकत करने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top