National News

हैकर लीजन के निशाने पर है भारतीय संसद

Ad

नई दिल्ली- विजय माल्या, राहुल गांधी और कुछ चर्चित पत्रकारों के ट्विटर अकाउंट हैक करने वाले हैकर ग्रुप ‘लीजन’ की नजर अब सरकारी वेबसाइट sansad.nic.in पर है। यह साइट सरकारी कर्मचारियों को ईमेल सर्विसेज मुहैया करवाती है। लीजन के एक सदस्य ने factordaily.com के साथ हुए चैट इंटरव्यू में बताया कि अगला निशाना sansad.nic.in होगी, जो कि काफी बड़ा निशाना है। इसमें कई बड़ी मछलियां हैं।एक एनक्रिप्टेड इंस्टेंट-मेसेजिंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से सोमवार को वॉशिंगटन पोस्ट को दिए एक साक्षात्कार में लीजन ने कहा कि यह समूह अपोलो हॉस्पिटल्स के सर्वर तक अपनी पहुंच बना चुका है, पर उन सर्वरों से मिले आंकड़ों को जारी करने को लेकर अभी कुछ तय नहीं किया गया है, क्योंकि इससे भारत में हड़कंप मच सकता है। यह दावा करते हुए कि उसके पास सभी सर्वरों की जानकारी है, लीजन ने कहा कि उसे अपोलो अस्पताल चेन के बारे में भी सबकुछ पता है, जहां स्वर्गीय जयललिता भर्ती थीं। लीजन ने दावा किया कि भारतीय बैंकिंग सिस्टम भी साइबर हमलों के निशाने पर है। फैक्ट्रीडेली और वॉशिंगटन पोस्ट के साथ इंटरव्यू में लीजन ने बेसिक डेटा स्कियॉरिटीज जैसे पहलुओं पर भी खुलकर बातचीत की।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को हैक कर कई देशों से संचालित किया गया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, राहुल और कांग्रेस के ट्विटर हैंडल को 5 देशों से संचालित किया गया था। दोनों अकाउंट्स को हैकर्स ने स्वीडन, रोमानिया, अमेरिका, कनाडा और थाइलैंड से संचालित किया था।

Source:newsroompost

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top