Almora News

अल्मोड़ा: पिता के साथ स्कूल जा रहे नौ वर्षीय निर्मल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Ad

अल्मोड़ा: जनपद में एक भयानक सड़क हादसे में नौ साल के मासूम ने दम तोड़ दिया। बाइक पर सवार होकर पिता के साथ स्कूल जा रहे बेटे को डंपर ने बुरी तरह रौंद दिया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया मगर वह नहीं बच सका। हादसे में बच्चे के पिता और बहन भी बाल बाल बचे हैं। डंपर चालक पुलिस की गिरफ्त में है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार नौ वर्षीय निर्मल सिंह पुत्र आनंद सिंह निवासी पांडेयखोला रोज की भांति अपने पिता के साथ अपने एनबूयू पब्लिक स्कूल में जा रहा था। मंगलवार की सुबह जब वह अपनी बहन और पिता के साथ बाइक से स्कूल जा रहा था तो पांडेयखोला बाईपास के पास अचानक पीछे से एक डंपर ने टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि बाइक से पास लेने के कारण डंपर का हिस्सा बाइक पर लगा। जिस वजह से बाइक पर बैठा निर्मल सड़क पर गिर गया। हादसे में उसका सिर काफी घायल हो गया था। तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया मगर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top