Viral

अजब-गजब: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्पेशल मैसेज वाला दस रुपए का नोट, आप भी देखें…

Ad

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले मामलों के बारे में कभी भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। कभी भी, कोई भी फोटो, वीडियो या घटना अपने आप वायरल हो जाती है। इसमें से कई घटनाएं ऐसी होती हैं, जिन को देखते हुए लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। ऐसे ही एक ₹10 के नोट की फोटो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस नोट पर एक लड़की ने अपने प्रेमी के लिए संदेश लिखा है और साथ में उसका नाम भी लिखा है। नोट पर किसी कुसुम नामक लड़की द्वारा लिखा गया है कि विशाल मेरी शादी 26 अप्रैल को है। मुझे भगा कर ले जाना। आई लव यू। तुम्हारी कुसुम। यह तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं, फोटो को शेयर कर रहे हैं।

वैसे भी बड़े बुजुर्ग कह कर गए हैं कि जिंदगी में हंसी मजाक चलती रहनी चाहिए। हंसी मजाक से ही जिंदगी है। वरना जिंदगी में दुखों की लाइन लगी हुई है। शायद यही कारण है कि हमारे सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई हंसी या ठहाके वाली वीडियो या पोस्ट वायरल हो ही जाती है। जैसे इस बार यह ₹10 के नोट ने पूरे सोशल मीडिया को हिला कर रख दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top