Viral

गजब का IDEA, ओवरलोड ट्रैक्टर को सड़क पर नहीं चला सके तो नदी में उतार दिया – Viral Video

Ad

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा जुगाड़ तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार का है, जिसमें एक नांव के ऊपर ट्रैक्टर लदा हुआ नजर आ रहा है। हैरानी की बात ये है कि ट्रैक्टर अनाज से पूरी तरह भरा हुआ है, और फिर भी वह नांव पर पूरी तरह संतुलित है। असल में, लोगों ने नांव की सतह को लकड़ी की चचरी से चौड़ा कर दिया, जिससे उसका क्षेत्रफल बढ़ गया और ट्रैक्टर को आसानी से उस पर रखा जा सका। इस देसी तकनीक को देखकर लोग इसे ‘बिहारी पावर’ कह रहे हैं। इंस्टाग्राम पर ravi_yadav___vlogs नाम के अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा गया है, “बिहार है, कुछ भी हो सकता है।” हजारों लोग इसे देख चुके हैं और मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं, जैसे – “ये तो INS विक्रांत 2.0 है!”

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top