Uttarakhand News

दक्षिण अफ्रीका से उत्तराखंड के 10 यात्री आए हैं वापस

उत्तराखंड:कोरोना: महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों के लिए निर्देश जारीकोरोना के नए वैरिएंट का असर, तीन राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए जारी निर्देश
Ad

देहरादून: साल के खत्म होते होते एक बार फिर कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ने विश्व की चिंता बढ़ा दी है। राहत भरी बात ये है कि भारत में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। विदेशों से आ रहे लोगों पर निगरानी बढ़ा दी है। नया वैरियंट इस समय दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और हांगकांग में सामने आया है। कोरोना के नए वैरियंट (बी 1.1.529) को लेकर उत्तराखंड सरकार सतर्क है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को अलर्ट पर रहने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने जनता से भी कोरोना वायरस से बचाव हेतु जो नियम बनाए गए हैं उनका पालन करने को कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

शासन की ओर से दक्षिण अफ्रीका से पहुंचे यात्रियों की विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तराखंड में 50 लोगों के विदेश से आने की सूचना केंद्र से मिली है। इसमें 10 यात्री साउथ अफ्रीका से है। वहीं कुछ यात्रियों के हांगकांग से आने की भी सूचना है। अधिकतर यात्रियों के दिल्ली में होने की बात कही जा रही है। शासन ने ऐसे यात्रियों का पता लगाकर संबंधित जिलाधिकारियों को उनकी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव एसएस संधू के निर्देश पर सभी जिलों को एडवाइजरी भी जारी की है। कोरोना संक्रमण के मामलों में अधिक गंभीरता बरती जाए। नए वैरिएंट को लेकर कोई जानकारी नहीं है और ऐसे में पहले से तैयार रहना फायदेमंद रह सकता है। सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य डा पंकज पांडेय ने बताया कि फिलहाल देश और राज्य में नए वैरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है। सभी जिलों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top