Pauri News

देवभूमि की बेटी ग्लैमर की दुनिया में छाई, केवल 10 साल की समायरा रावत ने बॉलीवुड तक धूम मचाई

Ad

श्रीनगर गढ़वाल: आजकल के बच्चे अपने समय से बहुत आगे हैं। पुरानी पीढ़ी के मुकाबले आज के जमाने में बच्चे बचपन से ही बड़े-बड़े कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उत्तराखंड में ऐसे बच्चों की तादाद काफी ज्यादा है। इसी क्रम में श्रीनगर गढ़वाल की रहने वाली समायरा रावत किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। कहने को समायरा की उम्र केवल 10 साल है। लेकिन बेटी की उपलब्धियां देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि गढ़वाल के श्रीनगर निवासी 10 वर्षीय समायरा रावत एक बहुमुखी प्रतिभा रखने वाली बच्ची हैं। जो कि ना सिर्फ पढ़ाई व खेलों में बल्कि फैशन और ग्लैमर की दुनिया में खुद का नाम बना रही है। वह टैलेंट आईकॉन 2021, मिस बेलेजा, टैलेंट हंट जैसी प्रतियोगिताओं की विजेता रह चुकी है। हाल ही में उन्होंने दिल्ली बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। अब बेटी एंट्री को नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए भेजा जा रहा है।

समायरा ने साल 2017 में 6 से 14 वर्ष के आयु वर्ग में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जीत कर मिस बेलेजा बनने का सफर पूरा किया था। उन्होंने कई सारे फैशन शो जीते हैं। इतना ही नहीं वह जिला स्तरीय चैस चैंपियन भी हैं। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में कई सारी प्रतियोगिताओं को अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर जीता है।

बेटी समायरा ने बॉलीवुड के कई स्टार्स के साथ ऐड में काम किया है। उन्होंने कई सारे प्रिंट शूट्स, रियलिटी शो भी किए हैं। इसके अलावा वह 2018 में टैलेंट हंट भी जीत चुकी हैं। वाकई, 10 साल की उम्र में अगर कोई बच्चा इस कदर प्रतिभा रखता हो और समायरा की तरह मेहनती हो, तो उसे जो दुनिया जहां की कोई ताकत आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। समायरा वाकई में गढ़वाल ही नहीं बल्कि समूचे उत्तराखंड के लिए प्रेरणा हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top