Dehradun News

हाईटेक बनने की राह पर उत्तराखंड, अब 100 जगहों पर लगेंगे लाइट और WiFi वाले स्मार्ट पोल

Ad

देहरादून: राज्य को स्मार्ट बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। देहरादून को अलग ही स्तर पर हाइटेक बनाया जा रहा है। राजधानी में स्मार्ट पोल लगने जा रहे हैं। इन स्मार्ट पोल से ना सिर्फ रौशनी मिलेगी बल्कि लोगों को इंटरनेट की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही इनमें कैमरे भी लगाए जाएंगे। फिलहाल समीक्षा का दौर जारी है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द 100 जगहों पर स्मार्ट पोल लग जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

स्मार्ट सिटी कंपनी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एसीईओ) केके मिश्रा ने स्मार्ट पोल परियोजना की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि अभी तक 23 स्मार्ट पोल लगा दिए हैं। कुल 100 स्मार्ट पोल लगाए जाने हैं। जिनमें से 70 की ऊंचाई 30 मीटर और 30 की ऊंचाई 12 मीटर होगी। इन पोल पर वाइफाई के साथ सिटी सर्विलांस और सिक्योरिटी समेत 20 सीसीटीवी कैमरे, 30 मैसेजिंग डिस्प्ले व 30 स्मार्ट एलईडी लाइट, 30 पोलो लाइट लगाई जानी है।

बता दें कि अभी तक पोल के लिए 66 किमी फाइबर लाइन ही बिछाई गई है। जबकि अभी भी 74 किमी लाइन बिछाने का काम बाकी है। इस बारे में एसीईओ ने परियोजना का काम दिसंबर माह तक पूरा करने के निर्देश दिए। ये स्मार्ट पोल राजपुर रोड, सिटी लाइन्स, इंदिरा नगर कालोनी, एमडीडीए रोड, एफआरआइ के पास, एसबीआइ बैंक मेन ब्रांच, शिमला बाईपास रोड, कोरोनेशन अस्पताल समेत कुल 100 जगहों पर लगाए जाने हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top