Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोरोना रिटर्न, आज 100 का आंकड़ा किया पार

Ad

देहरादून:उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर उत्तराखंड राज्य में 102 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। एक लंबे समय बाद कोरोना संक्रमण के मामले में वृद्धि होती दिखाई दी है। प्रदेश में अचानक बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले में स्वास्थ्य महकमे की चिंताओं को और अधिक बढ़ाया है। चारधाम यात्रा के साथ उसे 14 जुलाई से शुरू हो रही कवाड़ यात्रा पर भी ध्यान लगाना है।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वास्थ विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलिटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक देहरादून जिले में 51 मामले सामने आए है तो वहीं, नैनीताल जिले में 15 और हरिद्वार जिले में 14 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में 102 नए करना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद कुल सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या 372 हो गई है। अगर कोरोना वायरस के मामले इसी तरह से रफ्तार पकड़ने लगे तो सरकार आने वाले दिनों में कड़े फैसले ले सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top