Life Style

हर रविवार साहस होम्योपैथिक क्लीनिक सेवा देंगी डॉ खुशबू पाण्डेय

Ad

हल्द्वानी: साहस होम्योपैथिक क्लीनिक पिछले डेढ़ दशक से शहर के लोगों की सेवा कर रहा है। डॉक्टर एनसी पांडे द्वारा संचालित या क्लीनिक सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को होम्योपैथिक इलाज के बारे में जानकारी दे रहा हैं। साहस होम्योपैथिक क्लीनिक की टीम में अब नया नाम भी जुड़ने जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

साहस होम्योपैथिक क्लीनिक में माह के अंतिम रविवार से डॉ खुशबू पाण्डेय की ओ. पी. डी सेवा प्रारंभ हो गई है। डॉ खुशबू ने बी. एच. एम. एस की डिग्री एस. के. एच मेडिकल कॉलेज जयपुर से प्राप्त की है। इसके अलावा वह वर्तमान में वह डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन आयुर्वेद यूनिवर्सिटी राजस्थान से एम. डी कर रही है। डॉ खुशबू पाण्डेय वरिष्ठ होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ एन. सी. पाण्डेय की पुत्री हैl वह अपने पिता की तरह की जिले के लोगों की सेवा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है इसलिए हम अपने शहर में लोगों की सेवा करना चाहते है। डॉ एन. सी. पाण्डेय ने बताया कि खुशबू पांडे उनकी तरह सोशल मीडिया पर भी लोगों को होम्योपैथिक इलाज के बारे में जानकारी देंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top