Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में ITI गैंग के 11 बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने लीडर का नाम भी उजागर किया

Ad

Haldwani: ITI Gang: लंबे समय से शहर में दहशत फैलाने वाले आईटीआई गैंग पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर समेत 11 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। काठगोदाम पुलिस ने अंकित जायसवाल समेत कई लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का मामला दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस लगातार पुलिस उनकी तलााश कर रही थी। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए टीम का गठन किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें गैंग का लीडर अंकित जायसवाल पुत्र संजय जायसवाल निवासी वार्ड नं. 12 रामपुर रोड हल्द्वानी नैनीताल उम्र 22 वर्ष, पंकज चौहान पुत्र स्व. रमेश सिह चौहान निवासी डहरिया सीएमटी कालोनी हल्द्वानी उम्र 21 वर्ष, भुवन सिह बिष्ट पुत्र पूरन सिह बिष्ट निवासी डालाकोटी कंपाउंड रामपुर रोड हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष, प्रियांशु सती उर्फ प्रिंस पुत्र भुवन चन्द्र सती निवासी डहरिया सीएमटी कालोनी हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष, फैसल पुत्र वली शेर हसन निवासी वारसी कालोनी गोलागेट शमशान घाट हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष, मो. लारिफ सिद्दीकी पुत्र साहनवाज सिद्दीकी निवासी टनकपुर रोड राजपुर हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष, शोएब पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी जवाहरनगर शमशान घाट हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष, इरशाद पुत्र सफी उल्ला निवासी रानीबाग चौघानपाटा काठगोदाम हल्द्वानी उम्र 50 वर्ष, शाकिब पुत्र आफताब निवासी वारसी कालोनी टनकपुर रोड बनभूलपुरा उम्र 22 वर्ष, अरबाज पुत्र जमीलुद्दीन निवासी वार्ड नंबर 15 अप्पू टायर वाले के पास जवाहरनगर बनभूलपुरा उम्र 22 वर्ष और फईम अहमद पुत्र फरीद अहमद निवासी वार्ड नंबर 15 अप्पू टायर वालो के पास, जवाहर नगर बनभूलपुरा उम्र 37 वर्ष शामिल है। पुलिस आज उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top