National News

भारतीय सेना के हेलिकॉप्टर क्रैश में 11 शवों की हुई पुष्टि

भारतीय सेना के हेलिकॉप्टर क्रैश में 11 शवों की हुई पुष्टि
Ad

नई दिल्ली: बड़ी खबर तमिलनाडू के कुन्नूर से आ रही है। सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत 14 लोगों को लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इंडिया टूडे के मुताबिक इसमें अभी तक 11 शवों की पुष्टि हो गई है। जानकारी के अनुसार इसमें बिपिन रावत समेत उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी मौजूद थी। अब से कुछ ही देर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में इस घटना की जानकारी देने वाले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कुन्नूर जाने के अनुमान भी लगाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि जंगली इलाके से जा रहा यह हेलिकॉप्टर सबसे सुरक्षित माना जाता है। किसी भी वीवीआईपी ड्यूटी में इसी हेलिकॉप्टर को सबसे पहले लगाया जाता है। जैसे जैसे अपडेट आते जा रहे हैं, हादसे का नुकसान पता चल रहा है।

अभी तक ये बताया जा रहा है कि हादसे में हेलिकॉप्टर के परखच्चे उड़ गए हैं। जहां ये हादसा हुआ है वहां से धुआं उठ रहा है। भारत के लिए वाकई ये एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण दिन साबित हो रहा है। हालांकि अभी तक सीडीएस जनरल बिपिन रावत को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top