Dehradun News

जिंदगी और मौत के बीच फंसे थे 11 लोग, यमुना नदी से SDRF ने ऐसे निकाला सुरक्षित

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले से बड़ी खबर सामने आई है…जहां डाकपत्थर चौकी क्षेत्र में यमुना नदी के एक टापू पर 11 लोग फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना अशोक आश्रम डुमेट के सामने यमुना नदी में घटी जहां सुबह मजदूरी का कार्य करने वाले कुछ पुरुष और महिलाएं नदी किनारे पहुंचे थे। इस दौरान अचानक जलस्तर बढ़ गया और सभी लोग एक टापू पर जाकर फंस गए। चारों ओर पानी होने के कारण वो वापस नहीं निकल पाए।

स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना डाकपत्थर पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस बल, आपदा उपकरणों, SDRF और जल पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू कर निकाले गए 11 लोगों में 7 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल थीं। इन सभी ने उत्तराखंड पुलिस और राहत दल का धन्यवाद करते हुए कहा कि यदि समय रहते बचाव नहीं किया जाता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों के नाम हैं….

कालीचरण

अजीत कुमार

बिट्टू

विक्की

अशोक

सूर्य

जगबीर

हेमलता

नीरज

चंद्रावती

कल्पना

सभी निवासी डुमेट कोतवाली विकासनगर के रहने वाले है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top