Nainital-Haldwani News

डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हल्द्वानी बिरला स्कूल के 11 खिलाड़ियों ने जीता मेडल

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा नैनीताल में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आर्यमान विक्रम बिड़ला स्कूल के 11 बच्चों ने प्रशिक्षक कमलेश तिवारी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो में अपने वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी हर्षिता, चेतिका,देवना ,ऋषभ मेहरा , ध्रुव पांडे, चित्रार्थ व सचिन रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

रजत पदक विश्वजीत, प्रांजल पन्त व कांस्य पदक ध्रुव व कृतार्थ ने जीते हैंl सभी स्वर्ण पदक विजेता देहरादून राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे l प्रधानाचार्य पिंदरजीत सिंह चीमा,उपप्रधानाचार्य बीजो थोमस, प्रधानाध्यापिका वंदना टम्टा एवं प्रबंधक इन्फ्रास्ट्रक्चर सुरेश वाजपेयी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top