Dehradun News

उत्तराखंड में फिर से कोरोना अटैक! एक साथ 11 सीनियर IFS अधिकारी संक्रमित

Ad

देहरादून: कोरोना का खतरा कम हुआ है, पूरी तरह से टला नहीं है। हर जगह शासन प्रशासन से लेकर मेडिकल विभाग (medical department) भी यही बात कहने में लगा है। लेकिन सच यही है कि राज्य में कोरोना का आतंक ना के बराबर रह गया है। कई जगह लापरवाही भी शुरू हो गई हैं। अब कोरोना संक्रमण (corona virus news) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक साथ 11 वरिष्ठ आइएफएस अधिकारी संक्रमित पाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

अगर ऐसा कहें कि उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण (Uttarakhand corona virus) का ग्राफ फिर से बढ़ने लगा है तो पूरी तरह गलत भी नहीं होगा। एक बड़ी खबर देहरादून से आई है। यहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में मिड टर्म ट्रेनिंग में आए 11 वरिष्ठ आइएफएस अधिकारी कोरोना संक्रमित (11 IFS Officers corona positive) पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार सभी को एफआरआइ परिसर स्थित हास्टल में आइसोलेट (isolated in FRI Campus hostel) कर दिया गया है।

अकादमी के अपर निदेशक डा. एसके अवस्थी (Dr. SK Awasthi) ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 48 अधिकारियों का दल पहले लखनऊ ट्रेनिंग (Lucknow training) पर था। इसके बाद दिल्ली में ट्रेनिंग के लिए गया। दिल्ली से जब यह दल देहरादून के लिए तो सभी के सैंपल लिए गए थे। जिसमें आठ अधिकारी संक्रमित पाए गए थे।

यहां आने के बाद फिर से सभी की सैंपलिंग की गई तो फिर चौंकाने वाली रिपोर्ट मिली। इस बार तीन अन्य के साथ संक्रमितों की संख्या 11 पहुंच गई है। कुल मिलाकर 11 आइएफएस संक्रमित हो गए हैं। जिससे मेडिकल विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दें कि इनके अलावा सात अन्य लोग कोरोनावायरस से संक्रमित मिले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top