Uttarakhand News

उत्तराखंड में इंसानियत हुई शर्मसार,11 साल की बच्ची गर्भवती हुई, हॉस्पिटल में सामने आई सच्चाई

Ad

हरिद्वार: हरिद्वार में दो दिन पूर्व एक 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस वारदात के बाद मंगलवार रात पीड़िता के पेट में दर्द होने पर जब उसकी जांच करवाई गई तो गर्भ ठहरने की बात सामने आई। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। नगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक करीब तीन महीने पहले पड़ोसी युवक ने 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:कोरोना संक्रमण की मार,लॉकडाउन के बाद पहली बार बिके 26 हजार से ज्यादा वाहन

यह भी पढ़े:दिल में छेद की समस्या से जूझ रहा था मरीज, एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

उल्लेखनीय है कि हरिद्वार में रविवार शाम 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। इसके बाद से लोगों में आक्रोश है। दो दिन बाद एक और लड़की के साथ रेप की वारदात हुई। जानकारी के अनुसार, लाल जी वाला हरिद्वार निवासी एक किशोरी के पेट में दर्द उठा। परिजन किशोरी को अस्पताल ले गए तो पता चला कि वह गर्भवती है। यह सुनकर माता-पिता सन्न रह गए। माता-पिता ने अपनी बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि तीन महीने पहले पड़ोस के एक युवक ने दुष्कर्म किया था।

इसके साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस वजह से उसने किसी को जानकारी नहीं दी। इधर अल्ट्रासाउंड में किशोरी तीन माह का गर्भवती निकली। युवक ने अपने परिवार की मदद से किशोरी का अस्पताल में गर्भपात कराने का प्रयास किया। लेकिन इसकी भनक किशोरी के परिवारजनों को लग गई। किशोरी के पिता और परिवार के अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए। किशोरी ने पिता को बताया कि पड़ोसी युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:पूर्व सैनिक राजेश सेमवाल,फ्री में देते हैं युवाओं को ट्रेनिंग,65 ने पास की परीक्षा

यह भी पढ़े:फिल्म की दुनिया में आगे बढ़ रही है उत्तराखंड की तृप्ति,फिल्म बुलबुल के लिए मिला बेस्ट अभिनेत्री का खिताब

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top