Uttarakhand News

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का बढ़ा मान, पासिंग आउट परेड में शामिल होंगे 12 कैडेट्स

Ad

नई दिल्ली: शनिवार को पासिंग आउट परेड आयोजित होने जा रहा है। इस बार फिर नैनीताल जिले में स्थित सैनिक स्कूस घोड़ाखाल से पढ़े विद्यार्थी उसका हिस्सा होंगे। पासिंग आउट परेड में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 12 कैडेट्स शामिल होंगे। जिसपर विद्यालय की प्रधानाचार्या कर्नल (डॉ) स्मिता मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी विंग कामंडर एम प्रेमकुमार, उपप्रधानाचार्य स्क्वॉड्रन लीडर टी रमेश कुमार एवं समस्त शिक्षकों सहित विद्यालय परिवार ने सभी छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक शनिवार को पासिंग आउट परेड में विद्यालय के छात्र एससीसी उत्कर्ष नैनवाल को एनडीए के पासिंग आउट कोर्स में सर्वश्रेष्ठ शारीरिक प्रशिक्षण के लिए कमांडेंट सिल्वर मैडल, एसीसी नीरज सिंह पपोला को संपूर्ण पासिंग आउट कोर्स में तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए प्रेसिडेंट ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त विद्यालय के भूतपूर्व छात्रों में सीएसएम आशुतोष शर्मा, बीसीसी प्रतीक छेत्री, डीसीसी गर्वित जोशी, कैडेट चिरायुष् पंत, वैभव नेगी, जयंत, यश शर्मा, आकाश नेगी, अभय प्रताप सिंह एवं दिव्यांशु चंद भी पासिंग आउट परेड का हिस्सा होंगे।

बता दें कि नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के 140वें बैच की औपचारिक पासिंग आउट परेड के लिए समीक्षा अधिकारी होंगे। तीन साल बाद अकादमी से 300 से अधिक कैडेट पास होंगे। पिछले साल 217 कैटेड्स की पासिंग आउट परेड हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top