Nainital-Haldwani News

रामनगर में 12 किलोमीटर का सफर बना मुसीबत, जाम में घंटों फंसे रहे पर्यटक

Ad

रामनगर (उत्तराखंड): उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी रामनगर में रविवार को भीषण ट्रैफिक जाम ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को घंटों तक परेशान किया। नेशनल हाईवे 309 पर रामनगर से मोहान के बीच सिर्फ 12 किलोमीटर की दूरी को तय करने में लोगों को 5 घंटे से ज्यादा वक्त लग गया। कई पर्यटक कॉर्बेट नेशनल पार्क की जंगल सफारी मिस कर बैठे जबकि बुजुर्ग, बच्चे और बीमार यात्री घंटों तक वाहन में ही फंसे रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

हर साल बढ़ती भीड़ के बावजूद ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर प्रशासन की तैयारियां फिर से नाकाफी साबित हुईं। रविवार को सैलानियों की भीड़ और लंबी गाड़ियों की कतारें देखकर भी प्रशासन ने कोई वैकल्पिक योजना लागू नहीं की। नतीजा जाम में फंसे सैकड़ों पर्यटक और गुस्से से भरा सोशल मीडिया।

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ से आए पर्यटकों ने बताया कि जंगल सफारी के लिए 2:00 बजे का स्लॉट था, लेकिन वे शाम 6:00 बजे तक भी ट्रैफिक से बाहर नहीं निकल पाए। कई लोगों ने तो वाहन छोड़कर पैदल सफारी गेट तक पहुंचने की कोशिश की। कुछ ने सड़क पर ही इंतजार किया तो कुछ ने गुस्से में सोशल मीडिया पर लाइव आकर प्रशासन को जमकर घेरा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रामनगर में सप्ताहांत का ट्रैफिक कोई नई बात नहीं फिर भी प्रशासन हर बार अंजान बना रहता है। अतिरिक्त पुलिस बल, वैकल्पिक मार्ग या रूट डायवर्जन जैसी कोई योजना लागू नहीं होती। उनका सवाल है कि हर साल यही होता है, फिर सुधार क्यों नहीं ?

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top