Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में पिछले 24 घंटे में हुई 121 एमएम बारिश, 14 रास्तों को खोलने में जुटा प्रशासन

Ad

Haldwani news: Routes closed due to heavy rainfall: उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। राज्य के कई जिलों में बीते दिनों से भारी बारिश हो रही है। नैनीताल जिले में भी इस वर्ष रिकॉर्ड बारिश हो रही है। हल्द्वानी में 121 mm बारिश रिकार्ड की गई जो अब तक की सबसे अधिक बारिश बताई जा रही है। मैदानी क्षेत्रों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई घरों में बारिश के चलते पानी घुस रहा है, तो कई जगह रोडे धंस गई हैं। इतना ही नहीं भारी बारिश के वजह से कई मार्ग भी बंद हो गए हैं। ( 121 mm Rain recorded in Haldwani )

ADVERTISEMENTS Ad

14 मार्ग हुए बंद

बता दें कि नैनीताल जिले में हो रही भारी बारिश के बाद जिले के 14 मार्ग बंद हो चुके हैं। भौर्सा-पिनरो मार्ग, देवीपुरा-सौड मार्ग, खनस्यू-सिखाकोट मार्ग, भण्डारपानी-पाटकोट मार्ग, हरीशताल मोटर मार्ग, फतेहपुर-बेल मार्ग, मल्यूटी मोटर मार्ग, देचौरी- देगांव मार्ग, फतेहपुर-पीपल अडिया मार्ग, भीडापानी-खुजेटी पतलिया मार्ग, तल्लीपाली-मल्लीपाली मार्ग, चमड़िया-छयोड़ी मार्ग, सिमलखां-सकदीना मार्ग बंद हैं। बारिश के वजह से बंद हुए इन मार्गों को खोलने के लिए प्रशासन लगातार जुटा हुआ है। ( 14 Routes closed )

प्रशासन मदद में जुटा

उत्तराखंड में मानसून के आते ही लोगों की मुसीबतें भी बढ़ गई हैं। मौसम विभाग करे अनुसार उत्तराखंड में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के 6 जिलों में 6 जुलाई तक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 6 जुलाई तक पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने घर में रहने की सलाह दी है। तो वहीं राज्य सरकार ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। और साथ ही प्रशासन लोगों की मदद करने में जुटा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top