Uttarakhand News

खटीमा: दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत, एक की हालात नाजुक

Ad

खटीमा: बरसात से बढ़ रहा नदी का  जलस्तर लोगों की जान के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। खटीमा के ग्राम नौसर में दो बच्चों की परवीन नदी में डूबने से मौत हो गई। खबर के मुताबिक मृतक बच्चों का नाम वंश (9 साल ) और पूजा (8 साल) की डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पांच बच्चे नदी के किनारे बने गड्डो में नहा रहे थे और उसी दौरान ये हादसा हुआ। तीन बच्चों को राहगीरों ने डूबने से बचा लिया। एक की हालात गंभीर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

शुक्रवार शाम को गांव के रहने वाले अनिल मसीह का 14 वर्षीय पुत्र वंश, अंश, पुत्री रोशनी अपने मौसा गुरदासपुर पंजाब निवासी पीटर के पुत्र साहिल और 12 वर्षीय पुत्री पूजा के साथ गड्ढे में भरे बाढ़ के पानी में खेल रहे थे। इसी दौरान सभी बच्चे गड्ढे में डूबने लगे। जैसे-तैसे रोशनी पानी से बाहर आई। उसने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने बच्ची की पुकार सुन ली और घटना स्थल की ओर बड़े। उन्होंने जैसे-तैसे पानी में डूब रहे बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वंश और पूजा की मौत हो चुकी थी। जबकि साहिल को बेहोशी की हालत में गांव के पतरस मसीह और अगस्टीन मसीह अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी चिंताजनक बनी हुई है। उसे चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ बीएल मधवाल, चौकी प्रभारी विनोद जोशी मौके पर पहुंचे। एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि घटना की जानकारी के लिए क्षेत्रीय पटवारी को भेजा है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top