Nainital-Haldwani News

बेहद दुखद, 12वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर हल्द्वानी एचएन इंटर कॉलेज के छात्र ने की खुदकुशी

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद कोई घरों में जश्न मनाया जो रहा है। लेकिन उस घर ऐसे भी है जहां पर मातम छा गया है। परीक्षा में असफल होने के बाद उत्तराखंड में अब तक दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली है।

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर जिले के कपकोट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बोरबलड़ा के रहने वाले 17 वर्षीय मनोज दानू पुत्र हीरा सिंह दानू ने घर से करीब 100 मीटर दूरी पर एक पेड़ पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि मनोज ने 12वीं की परीक्षा हल्द्वानी के एचएन इंटर कॉलेज से दी थी।

गौरतलब है कि परीक्षा देने के बाद वह छुट्टियों में अपने मामा प्रकाश सिंह दानू निवासी उगिंया धूर आया था। अब सोमवार को रिजल्ट आया तो वह फेल हो गया। उसे ऐसा सदमा लगा कि वह अपने कमरे में जाकर बैठ गया। स्वजनों के समझाने पर वह से गया। लेकिन सुबह उठने के बाद उसने जंगल जाकर आत्महत्या कर ली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top