Nainital-Haldwani News

भाजपा के बाद कांग्रेस में टिकट को लेकर खींचातनी, भीमताल से 13 नेताओं ने पेश की दावेदारी

भाजपा के बाद कांग्रेस में टिकट को लेकर खींचातनी, भीमताल से 13 नेताओं ने पेश की दावेदारी
Ad

भीमताल: राज्य में विधानसभा चुनावों को लेकर तरह तरह की तैयारियां की जा रही हैं। हर पार्टी के बड़े नेता वादों से जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन पार्टियों के भीतर चुनाव से पहले ही एक चुनाव लड़ा जाना है। जी हां, टिकट बंटवारे को लेकर अभी से घमासान होना शुरू हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस पार्टी से टिकट को लेकर खींचातनी की खबरें सामने आई हैं। जिस तरह पहले कालाढूंगी और फिर लालकुआं में भाजपा के कई नेताओं ने अपनी अपनी दावेदारी चुनावों के लिए पेश की। ठीक उसी तरह अब भीमताल में कांग्रेस के नेताओं ने दावेदारी पेश की है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्‍याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। सोमवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक राजस्थान के विधायक चेतन चौधरी ने ली। इस दौरान कुल 13 नेताओं ने आगामी चुनावों के लिए अपने दावेदारी पेश की। हालांकि चेतन चौधरी ने कहा कि हाईकमान जिसे भी टिकट देगा, उसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे।

जानकारी के अनुसार इस दौरान निदेशक ऑपरेटिव बैंक गोपाल सिंह बिष्ट , पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, पूर्व सांसद, डा. महेंद्र सिंह पाल, मदन सिंह बोरा, पुष्कर सिंह मेहरा, कृपाल सिंह मेहरा, डॉ. केदार पलारिया ,जया बिष्ट, देवेंद्र सिंह चुनौतियां, चेयरमैन भीमताल, सतीश लाल वर्मा, संजय साह, निर्मला आर्य, आशा आर्य ने पार्टी से टिकट की दावेदारी पेश की है।

गौरतलब है कि इससे पहले कालाढूंगी में भाजपा का ही विधायक (बंशीधर भगत) होने के बावजूद सुरेश तिवारी और गजराज बिष्ट पार्टी से इस सीट के लिए दावेदारी पेश कर चुके हैं। इसके अलावा लालकुआं से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी और जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट लालकुआं से ही दावेदारी पेश कर रहे हैं। जबकि लालकुआं से मौजूदा विधायक नवीन दुम्का भाजपा के ही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top