Bageshwar News

बागेश्वर शिक्षा में कमाल कर रहा है, एक और स्कूल में 13 छात्रों ने पास की घोड़ाखाल प्रवेश परीक्षा

Ad

Bageshwar Success Story: Sainik School Entrance Exam Update:

ADVERTISEMENTS Ad

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद से बागेश्वर खासा चर्चाओं में है। स्कूल छात्रों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की है। साथ ही सैनिक स्कूल में प्रवेश के बाद आने वाले परिवर्तन से परिचित उत्तरायण अकादमी के 13 छात्रों ने भी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन 13 बच्चों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश प्राप्त करने वाले छात्र भी हैं। कपकोट के आदर्श प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 5 के सभी 41 बच्चों द्वारा सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के बारे में हम आपको पहले भी जानकारी दे चुके हैं। बागेश्वर से लगातार मिल रही इन सफलताओं की ख़बरों से सभी क्षेत्रवासी आनंदित हैं।

गाजली (कालाग) निवासी छात्र लक्षित पाण्डे ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर के अपने क्षेत्र के साथ उत्तरायण अकादमी के नाम को भी गौरवान्वित किया है। लक्षित के पिता बालकृष्ण पाण्डे अपने पुत्र को मिली इस सफलता से खुश हैं। अपने बेटे के लिए उसके उज्ज्वल भविष्य का सपना देखने वाले बालकृष्ण पाण्डे ने गर्व की अनुभूति होने की बात कही है। स्कूल प्रबंधन एवं सभी अभिभावकों ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले इन सभी 13 छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है।

स्कूल में पढ़ाई के दम पर सैनिक स्कूल में प्रवेश पाना आत्मविश्वास के साथ आपकी इच्छाशक्ति को भी दर्शाता है। उत्तरायण अकादमी जैसे स्कूल बच्चों को पढ़ाई के साथ सैनिक स्कूल के अनुशासन और बच्चों के दैनिक जीवन में आने वाले परिवर्तन से भी उन्हें परचित कर उन्हें मानसिक बल भी प्रदान कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top