Champawat News

उत्तराखंड से दुखद खबर, शादी के बाद खुशी खुशी घर लौट रहे 14 लोगों की भयानक सड़क हादसे में मौत

Ad

चंपावत: बीती रात टनकपुर चंपावत हाईवे के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दुर्घटना में शादी से लौट रहे 16 लोगों में से 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया है। बता दें कि हादसा इतना खतरनाक था कि सभी शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक मैक्स वाहन संख्या यूके04टीए4712 में सवार होकर करीब 16 लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। सोमवार की देर रात करीब 3:20 के आसपास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सूचना के तुरंत बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सभी 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया। जबकि दो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

बता दें कि सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। इनमें से ज्यादातर लोग मृतक लक्ष्मण सिंह के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के निवासी हैं। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन माना जा रहा है कि मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी बैठी हुई थीं।

गौरतलब है कि यह हादसा सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर हुआ। शवों की पहचान कर पाना काफी मुश्किल है। घायलों में प्रकाश राम (28) पुत्र हरीश राम निवासी साल विकासखंड पाटी एवं त्रिलोक राम (42) पुत्र टीकाराम निवासी डाडा ककनई शामिल है। प्रकाश राम चालक है, जो कि गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मैक्स वाहन भी प्रकाश राम का ही बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मैक्स में 16 लोग सवार थे जिनमें से 13 के शव मिल चुके हैं। पुलिस की मानें तो शवों की पहचान करने में अभी कुछ घंटों का वक्त लग सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top