Jobs

रेलवे में निकली 1,421 भर्तियां, 10वीं से ग्रेजुएशन तक वालों के लिए मौका

job
Ad

RailwayJobs | EastCoastRailway | RailwayRecruitment : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (GDCE) 2026 के तहत 1,421 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र कर्मचारी रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC), भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 14 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में सहायक लोको पायलट (ALP), स्टेशन मास्टर, मालगाड़ी प्रबंधक, जूनियर इंजीनियर (JE), तकनीशियन समेत कई पद शामिल हैं।

पद के अनुसार योग्यता

सहायक लोको पायलट (ALP): 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI या अप्रेंटिसशिप होना जरूरी है। संबंधित इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री वाले उम्मीदवार भी पात्र हो सकते हैं।

स्टेशन मास्टर: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है।

मालगाड़ी प्रबंधक: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

जूनियर इंजीनियर (JE): संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिप्लोमा या डिग्री आवश्यक है।

तकनीशियन: 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI या अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र होना चाहिए।

जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट: 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए।

वाणिज्यिक क्लर्क सह टिकट कलेक्टर: 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।

कितनी होनी चाहिए उम्र?

उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित है।

OBC वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट मिलेगी, जबकि SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। हालांकि आरक्षित वर्ग का उम्मीदवार यदि अनारक्षित पद के लिए आवेदन करता है तो उसे आरक्षण के आधार पर आयु में छूट नहीं मिलेगी।

कितना मिलेगा वेतन?

पद के अनुसार वेतन अलग-अलग वेतन स्तर पर निर्धारित किया गया है।

ALP और तकनीशियन: पे लेवल-2

वाणिज्यिक क्लर्क सह टिकट कलेक्टर: पे लेवल-3

मालगाड़ी प्रबंधक: पे लेवल-5

स्टेशन मास्टर और JE: पे लेवल-6

चयनित उम्मीदवारों को संबंधित पद के पे लेवल और रेलवे के नियमों के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top