Sports News

15 जनवरी से शुरू होगा विराट युग, टीम का हुआ ऐलान

Ad

हल्द्वानी- टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 4-0 से मात देने के बाद टीम इंडिया तैयार है। वनडे और टी-20 के बीच सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कमान विराट कोहली को दी गई है। अब कोहली भारतीय टीम को तीनों फॉर्मेट में कप्तान बन गए है। वही 2007 के बाद ये पहला असवर होगा जब धोनी टीम इंडिया में बतौर खिलाड़ी उतरेंगे। महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया था। टी-20 में आशिष नेहरा ,युवराज सिंह और सुरेश रैना की वापसी हुई है। तो वही रणजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋषभ पंत को पहली बार नीली जर्सी पहनने का मौका मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

वनडे टीम इस प्रकार है:-विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, केएल राहुल, शिखर धवन, मनीष पांडे, केदार जाधव, युवराज सिंह, अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या, आर.अश्विन, रवींद्र जडेजा, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव।

टी-20 टीम इस प्रकार है:- विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, मनदीप सिंह, केएल राहुल, युवराज सिंह, सुरेश रैना, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, आर.अश्विन, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, मनीष पांडे, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर सिंह और आशीष नेहरा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top