Uttarakhand News

सौरव गांगुली ने उत्तराखंड के ऋषभ पंत को कहा भारतीय टीम का स्पेशल खिलाड़ी

Ad

नई दिल्ली: भारत के स्टार युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों सड़क हादसे में घायल होने के बाद रिकवर हो रहे हैं। ऋषभ पंत की रिकवरी तेजी से हो रही है और इसको लेकर वह अपने फैंस को भी सोशल मीडिया के माध्यम से बताते रहते हैं। वहीं भारत के कई पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी भी ऋषभ पंत की टच में है और चाहते हैं कि भारत का ताबड़तोड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ठीक होकर जल्द मैदान पर उतरे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दे कि साल 2022 के आखिरी में ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की जाते हुए सड़क हादसे का शिकार हो गए थे पहले उन्हें देहरादून एडमिट किया गया था लेकिन बाद में फिर मुंबई में उनका इलाज हुआ। चोट के चलते ऋषभ पंत आईपीएल से भी बाहर रहेंगे हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने आश्वासन दिया है कि ऋषभ पंत को उनके करार के अनुसार पूरा वेतन दिया जाएगा। पिछले दिनों हरभजन सिंह , एस श्रीसंत और सुरेश रैना भी ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे थे।

भारत के पूर्व कप्तान व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक बार फिर पंत की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत भारतीय टीम में जरूर वापसी करेंगे। टीम इंडिया भी उन्हें मिस कर रही है। बंगाल टाइगर के नाम से मशहूर दादा ने ऋषभ को स्पेशल का खिलाड़ी करार दिया वैसे भी पूरा क्रिकेट जगत जानता है कि सौरव, ऋषभ पंत के काफी बड़े प्रशंसक हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top