Sports News

15 साल बाद ट्रेन में सफर रहे गांगुली का सीट को लेकर हुआ विवाद (वीडियो)

Ad

 

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के महान कप्तानों में एक सौरभ गांगुली का ट्रेन में सफर करना वायरल हो रहा है। दादा ने सोशल मीडिया जरिए अपने फैंस को बताया कि वो 15 साल के बाद ट्रेन में सफर कर रहे है। दादा को स्टेशन में देख फैंस उनकी फोटो लेने लगे। फैंस दादा के करीब जाना चाहते थे लेकिन सुरक्षाबलों के सैनिक दादा के साथ थे।  सौरव गांगुली बंगाल के सिलीगुड़ी के बेलूरघाट में अपनी स्टैचू का उद्घाटन करने गए थे। इसके लिए उन्होंने सियालदाह से सीएबी के संयुक्त सचिव अभिषेक डालमिया के साथ पदाटिक एक्सप्रेस में सफर किया।गागुंली ने सुबह मालदा में पदाटिक एक्सप्रेस ली, उन्होंने कहा, ‘‘मैंने 2001 के बाद पहली बार ट्रेन में यात्रा की. यह करीब 15 साल बाद हुआ। इसके बाद उन्होंने बालुरघाट में अपनी प्रतिमा के साथ फोटो लेकर ट्वीट किया, ‘‘यह मेरी तरह दिखता है। ’’

ADVERTISEMENTS Ad


ट्रेन के इस सफर में गांगुली के साथ कुछ ऐसा हुआ जो वायरल हो गया।   दरअसल, रिजर्वेशन लिस्ट के मुताबिक गांगुली को एसी फर्स्ट क्लास में जगह मिली थी। गांगुली बताया कि जब वो अपने कंपार्टमेंट में पहुंचे तो वहां कोई और यात्री सफर कर रहा था। दादा ने मामले को शांत करने की कोशिश की लेकिन उस यात्री ने बवाल कर दिया। उस व्यक्ति ने दादा की परवाह भी नहीं की। वह व्यक्ति केवल अपनी सीट को लेकर परेशान था।इसके बाद गांगुली ट्रेन के डिब्बे से नीचे उतर गए. सौरव को स्टेशन पर देखकर फैंस उनकी ओर भागे, लेकिन तभी आरपीएफ वहां पहुंच गई और बड़ी मुश्किल से भीड़ पर काबू कर सकी। लेकिन असल परेशानी का समाधान नहीं हो पाया।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top