Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी संकल्प कोचिंग के बच्चों को दें बधाई, JEE एडवांस परीक्षा में 15 बच्चों को मिली कामयाबी

Ad

हल्द्वानी: हर बार की तरह इस बार भी शहर के बच्चों ने जेईई एडवांस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। अब वह देश के विख्यात कॉलेजों में पढ़ेंगे। हल्द्वानी संकल्प टुटोरियल्स के विद्यार्थियों ने अपने परिश्रम से कामयाबी प्राप्त की है। संस्थान के 15 बच्चों ने जेईई एडवांस परीक्षा क्लियर की है। संस्थान के कमल पडलिया ने 4112, लावण्य तिवारी ने 5115, भार्गव जोशी ने 5528, प्रखर लोहुमी ने 7388, निश्चय गुरानी 8444 रैंक हासिल की है। इसके अलावा योगेश्वरी बिष्ट, रिया मेहता, विजय जनोटी, वासु वर्मा, मयंक बिष्ट, कार्तिक पंत, वैभव कर्नाटक, निकिता जोशी, पंकज सुयाल और कौस्तुभ लोहनी ने जेईई एडवांस परीक्षा क्लियर की है।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे पहले भी संकल्प टुटोरियल के विद्यार्थी अपनी कामयाबी से सुर्खियां बटोरते रहे हैं।पिछले 10 सालों में इस कोचिंग इंस्टीट्यूट से निकले सैकड़ो छात्रों ने आईआईटी, मेडिकल,एनआईटी और देश के बड़े विश्वविद्यालय और कॉलेज में दाखिला पाया है। संकल्प ट्यूटोरियल के निर्देशक परगट सिंह बराड़ के अनुसार दृढ़ संकल्प और मजबूत इच्छा शक्ति से अपने करियर में हर मंजिल को प्राप्त किया जा सकता है। संस्थान बेहतर परिणामों को लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। पिछले कुछ वक्त से कोरोना वायरस व तमाम चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए बच्चों ने कामयाबी पाई है और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top