Dehradun News

देहरादून से लखनऊ के लिए चलेगी ट्रेन, डेट और समय कर लिजिए नोट

train
Ad

देहरादून: गर्मी के मौसम में यात्रियों की संख्या बढ़ने के चलते देहरादून से लखनऊ के लिए समर स्पेशल ट्रेन 04330/04329 की शुरुआत कर दी गई है। मंगलवार को यह ट्रेन सुबह 7:50 बजे देहरादून से लखनऊ के लिए रवाना हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार यह ट्रेन जून महीने में 19, 21, 23, 25 और 29 तारीख को लखनऊ के लिए चलेगी। वहीं, लखनऊ से यह ट्रेन 18, 20, 22, 24, 26, 28 और 30 जून को देहरादून आएगी।

समर स्पेशल ट्रेन में कुल 17 कोच हैं। यह ट्रेन देहरादून से चलकर हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली और हरदोई के रूट से होकर लखनऊ पहुंचेगी।

सीएमआई एसके अग्रवाल ने बताया कि समर स्पेशल ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिली है और यात्रा सुविधाजनक होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top