Uttarakhand News

उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए Good News…एक दिन में चलेंगी कुल 15 वोल्वो बसें

दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी, देहरादून से चलेंगी Volvo बसें, शेड्यूल जारी
Ad

देहरादून: रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को उच्च श्रेणी और कम समय में सफर पूरा कराने के लिए अब निगम ने 15 नई वोल्वो बसें चलाने का फैसला किया है। अब देहरादून से दिल्ली के लिए औसतन हर सवा घंटे में एक वोल्वो बस चलेगी। हालांकि किराया पहले के मुकाबले 27 रुपए बढ़ाया है। मगर खास बात ये है कि ये बस दिल्ली तक का सफर महज़ 4 घंटे में पूरा करती है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड रोडवेज के डीलक्स डिपो के सहायक महाप्रबंधक केपी सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली के लिए अब 15 वोल्वो चलेंगी। जबकि शेष दो गुरुग्राम के लिए चलते रहेंगी। दिल्ली की सभी वोल्वो वाया रुड़की मुजफ्फरनगर से मेरठ गाजियाबाद होकर संचालित होंगी। बता दें कि सभी वोल्वो बस सेवा नॉनस्टॉप कर दी गई हैं। अब रोजाना सुबह पांच बजे से रात पौने 12 बजे तक 15 वोल्वो संचालित की जाएंगी।

यह बसें चार घंटे में दून से दिल्ली की दूरी तय करेंगी। गौरतलब है कि बीते अक्टूबर से रोडवेज ने देहरादून दिल्ली के बीच पांच नॉनस्टॉप वोल्वो का ट्रायल रन शुरू किया था। अब इन बसों के एक्सप्रेसवे से होकर जाने के चलते समय भी काम लगेगा। साथ ही किराया भी अब 772 रुपए की जगह 799 रुपए देना होगा। सहायक महाप्रबंधक केपी सिंह ने बताया कि नॉनस्टॉप वोल्वो बस सेवा रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ बायपास होकर एक्सप्रेसवे से दिल्ली आईएसबीटी पहुंचेंगी।

समय सारणी

देहरादून से दिल्ली: सुबह पांच बजे, छह बजे, सात बजे, आठ बजे, नौ बजे, 11 बजे, दोपहर 12 बजे, दो बजे, शाम चार बजे, शाम पांच बजे, छह बजे, रात साढ़े आठ बजे, साढ़े नौ बजे, 11 बजे और पौने 12 बजे।

दिल्ली से देहरादून: सुबह 05 बजे, 06 बजे, 09 बजे, 10 बजे, 11 बजे, दोपहर 12 बजे, 01 बजे, 02 बजे, 03 बजे, शाम 05 बजे, 06 बजे, रात 08 बजे, साढ़े 10 बजे, 11 बजे और 12 बजे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top