Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में परिवार के साथ बस में बैठी 15 वर्षीय किशोरी अचानक हुई लापता, जानें मामला

Ad

हल्द्वानी: अपनी मां के साथ खटीमा जा रही नैनीताल कि किशोरी हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई। इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। बेटी के परिजन भी परेशान हैं और स्थानीय लोग भी आश्चर्य में हैं। बता दें कि कोतवाली पुलिस को सूचित करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मगर अबतक कोई सुराग नहीं मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार नैनीताल स्टील कंपाउंड तल्लीताल निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी और बताया कि वह पांच नवंबर को अपने बहु, बच्चों के साथ खटीमा जा रही थी। वे लोग हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर बस में बैठे कि इतनी देर में 15 वर्षीय पुत्री रहस्यमयी तरह से लापता हो गई। आसपास ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिली तो परिजन कोतवाली पहुंच गए।

किशोरी की मां ने पुलिस में नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज करा दी है। तहरीर में पीड़ित मां ने बताया है कि बेटी खाने की चीज खरीदने की बात कह कर बस से नीचे उतरी थी। मगर फिर वापिस नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी बंद है। पुलिस ने खोजबीन की मगर अबतक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द पता लगा लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top