Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: ये क्या हो रहा है… 7 सीटर जीप में बैठा डाले 17 यात्री, ऐसे पकड़ा गया चालक

Ad

Haldwani news: पर्वतीय क्षेत्रों में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों का मुख्य कारण गाड़ी तेज चलाना, ओवरलोडिंग करना और नशे की हालात में गाड़ी चलाना होता है। पहाड़ो में प्रतिदिन हो रहे सड़क हादसों के बाद भी लोग और वाहन चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ओखलढूंगा से सामने आया है जहां परिवहन विभाग ने चेंकिग के दौरान एक जीप को जांच के लिए रोका तो उसमें 17 यात्री बैठे हुए थे। जबकि जीप में सात सवारी ही बैठ सकती थाी। जीप की फिटनेस, टैक्स भी जमा नहीं था। जिसके बाद विभाग ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है। ( 17 people crammed into jeep)

ADVERTISEMENTS Ad

17 सवारियां बैठी हुई थी

बता दें कि ओखलढूंगा क्षेत्र में सड़क हादसे रोकने के लिए परिवहन विभाग सप्ताह में दो बार चेकिंग अभियान चला रहा है। आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि सोमवार को परिवहन विभाग की टीम ओखलढूंगा क्षेत्र में कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान जीप (यूके04टीए 5368) को रोका गया तो इसमें 17 सवारियां बैठी हुई थी। जब चालक से जीप के प्रपत्र मांगे गए तो उसके पास कागजं नहीं थे। एप में जीप के प्रपत्रों की जांच की गई तो जीप का टैक्स और फिटनेस नहीं थी। इतना ही नहीं जब वाहन को सीज कर ले जाया जाने लगा तो चालक ने जीप के तार खींच दिए। इससे जीप बंद हो गई। जिसके बाद चालक के खिलाफ टीटीओ जगदीश आर्या ने हैड़ाखान पुलिस को सरकारी काम में बाधा डालने की तहरीर सौंपी है। ( 17 people crammed into jeep with permit of seven passengers )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top