Nainital-Haldwani News

नैनीताल से खबर, सर्वे के बाद खूंखार घोषित किए गए 17 डॉगी

Ad

नैनीताल: शहर में आवारा डॉगी द्वारा लोगों को काटने के कई मामले सामने आने के बाद अब नगरपालिका ने फैसला किया है। पालिका ने करीब 17 डॉगी खूंखार घोषित कर दिए हैं। पशुपालन विभाग के साथ शहर भर में सर्वे करने के बाद ही नगर पालिका ने यह फैसला किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि एक महीने तक चले सर्वे के उपरांत हाई कोर्ट में शपथ पत्र पेश किया गया था। जिसमें आवारी कुत्तों की मौजूदा स्थिति 713 बताई गई है। अब 17 डॉगी खूंखार घोषित करने के बाद इन्हें पशुपालन विभाग के एबीसी सेंटर में ऑब्जर्वेशन के लिए रखा जाएगा। पालिका ने इन्हें एंटी रेबीज टीके लगाना भी शुरू कर दिया है।

अब तो शहर में रोजाना आवारा कुत्तों के काटने के बाद लोगों के चोटिल होने की खबरें आम हो गई हैं। स्थानीय लोगों की मांग के बाद मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा था। इसी के बाद पालिका ने सर्वे शुरू किया था। नगर सफाई निरीक्षक कुलदीप कुमार का कहना है कि लोगों से पूछताछ और कुत्तों के व्यवहार के बाद 17 कुत्तों को खूंखार श्रेणी में शामिल किया गया है। इन्हें करीब 20 दिन तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top