Uttar Pradesh

18 IAS अधिकारियों के तबादले, विजय किरन आनंद बनें गोरखपुर के डीएम

लखनऊ:योगी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। 18 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं और तीन जिलों में नए जिलाधिकारी की नियुक्ति की गई है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा, सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक, निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण और विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विजय किरन आनंद को अब गोरखपुर जिले का डीएम बनाया गया है,जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह राज्य है।

लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश से लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) वीसी का चार्ज हटाया गया है। कानपुर के नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी को एलडीए का नया नया उपाध्यक्ष (वीसी) बनाया गया है।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे लोकेश एम. सहारनपुर का नया कमिश्नर बनाया गया है। इससे पहले एवी.राजामौलि कमिश्नर थे जिन्हें अब आयुक्त खाद्य एवं रसद नियुक्त किया गया है।

आयुक्त खाद्य एवं रसद मनीष चौहान को सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के पद पर भेजा गया है।

गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार अब सहारनपुर विकास प्राधिकरण में यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

सहारनपुर विकास प्राधिकरण के प्रेम रंजन सिंह अब गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष होंगे।

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव अरविंद कुमार चौहान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष तैनात किया गया है।

अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह अब मुजफ्फरनगर के डीएम होंगे।

मुजफ्फरनगर की डीएम सेल्वा कुमारी जे. को अलीगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है।

कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी को लखनऊ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अभी तक लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश के पास था।

लखीमपुर खीरी के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अरविंद सिंह को कानपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वाराणसी के सीडीओ मधुसूदन नागराज हुगली को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

नगर आयुक्त वाराणसी गौरांग राठी अब अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष होंगे। देवरिया के सीडीओ रहे शिवशंरप्पा जीएन. को नगर आयुक्त कानपुर नगर निगम के पद पर तैनात किया गया है।

To Top
Ad