Chamoli News

उत्तराखंड: स्कूल बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 30 बच्चे… अब शुरू होगा चैकिंग अभियान

Ad

Uttarakhand News: हल्दापानी गोपेश्वर के पास क्राइस्ट एकेडमी स्कूल की बस मे आग लग गई। देखते ही देखते वाहन में धुंआ ही धुंआ हो गया। इसी दौरान एसपी कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी मीटिंग खत्म होने के बाद कर्णप्रयाग की ओर जा रहे थे। एसपी द्वारा अपना वाहन रुकवागया और स्कूल बस में सवार सभी 30 बच्चों का रेस्क्यू कर वाहन से सकुशल बाहर निकाला। सकुशल बाहर आकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मौके से वाहन चालक को थाने ले जा गया है। वाहन स्वामी व विद्यालय प्रबंधन को सूचित कर थाने बुलाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

एसपी चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत स्कूल बसों की चैकिंग कर उसमें मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओं की भी पूरी जांच की जाएगी, ताकि बच्चों की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके। इसमें किसी भी स्तर पर कोई भी ढिलाई अथवा छूट नहीं दी जाएगी। निर्धारित नियमों की उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर संबंधित बस व विद्यालय प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूली बस चालकों के खिलाफ आगे भी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top