Nainital-Haldwani News

नैनीताल में गेस्ट हाउस में ठहरी युवती ने की आत्महत्या!

Ad

नैनीताल: सरोवर नगरी एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। युवती ने गेस्ट हाउस के कमरे में जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। 19 वर्षीय युवती ने शनिवार को गेस्ट हाउस में कमरा लिया था। मृतक युवती के पास शालू अधिकारी शिवपुर, खानपुर पश्चिम, ऊधमसिंह नगर का आधार कार्ड मिला है। बताया जा रहा है कि वह दिनेशपुर की रहने वाली है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार तल्लीताल चिड़ियाघर रोड स्थित गेस्ट हाउस में शाम 4 बजे कमरा लिया था। रात 10 बजे पुलिस को सूचना दी गई कि एक युवती ने जहर खा लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम युवती को लेकर बीडी पांडे हॉस्पिटल लेकर गई लेकिन उसकी मौत हो गई। युवती जहर का सेवन क्यों किया, इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस को कमरे से भी कुछ बरामद नहीं हुआ। तल्लीताल थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top