Nainital-Haldwani News

शादी से दो महीने पहले हल्द्वानी बिंदुखत्ता निवासी युवती की संदिग्ध परीस्थितियों में मौत

Ad

हल्द्वानी: आए दिन कोई ना कोई ऐसी खबर सामने आ ही जाती है। जिसे देखकर दुख भी होता है और हैरानी भी होती है। इस बार बिंदुखत्ता क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। यहां एक घर में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव फंदे पर झूलता हुआ मिला है। बताया जा रहा है की पिता की मौत के बाद युवती अपने दीदी और जीजा के यहां रह रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक बिंदुखत्ता के घोड़नाला वीआईपी गेट खेल मैदान के पास रहने वाली 19 वर्षीय प्रिया पुत्री स्व. श्याम सिंह का शव बीती रात उसके घर से बरामद हुआ। रात करीब 11:00 बजे घर की छत पर पंखे से लटकता हुआ उसका शव बरामद हुआ। मृतका की दीदी और उसके जीजा ने पुलिस को सूचित कर मौके पर बुलाया और पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई को अंजाम दिया।

बता दें कि मृतका के पिता की 3 महीने पहले ही मौत हुई थी। उसके बाद वह अपने दीदी और जीजा के यहां रह रही थी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने जानकारी दी और बताया कि युवती अपने दीदी रेनू और जीजा संजय शर्मा के साथ रहती थी। उसकी 2 महीने बाद पास की कॉलोनी के निवासी रितेश से शादी होने वाली थी। उसने बीते रात मंगेतर को फोन कर नॉर्मल बातचीत भी की थी। जांच के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top