Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में छात्रा ने किया सुसाइड, MBPG कॉलेज में लिया था दाखिला

Ad

हल्द्वानी: शहर में आत्महत्या के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक 19 वर्षीय छात्रा ने पंखे से लटक कर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर दिया। छात्रा के इस कदम के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज प्रथम वर्ष बीए की छात्रा है। उसने ये कदम क्यों उठाया इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार राजपुरा गली नंबर तीन की रहने वाली 20 वर्षीय अंजली नेअपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। अंजलि ने दोपहर खाना खाना खाया और फिर वह अपने कमरे में चली गई। इसके बाद उसने शाम तक जब कमरा नहीं खुला। उसका भाई कमरे तक पहुंचा और आवाज लगाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद उसने कमरे में देखा कि बहन पंखे से लटकी हुई है।

आनन-फानन में परिजन उसे सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। अंजलि हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top