Uttarakhand News

BJP ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी से दो सांसदों को किया बाहर,उत्तराखंड के दो पूर्व CM को मिली जगह

Ad

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कुल 80 सदस्यों को इस कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इसमें 80 नियमित सदस्यों के अलावा, कार्यकारिणी में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी होंगे। बता दें कि कार्यकारिणी में उत्तराखंड से पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत व त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा कई नेताओं को जगह मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई शीर्ष नेताओं को शामिल किया है। इसमें उत्तराखंड से भी बहुत से नाम हैं। मुख्यमंत्री होने के नाते पुष्कर सिंह धामी तो पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बीसी खंडूड़ी, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत व तीरथ सिंह रावत को भी जगह दी गई है।

इनके अलावा कार्यकारिणी में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री व सांसद अजय भट्ट, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री व विधायक सतपाल महाराज, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को भी शामिल किया गया है। जहां सांसद अजय टम्टा विशेष को आमंत्रित सदस्य के तौर पर स्थान मिला वहीं सांसद अनिल बलूनी को राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के नाते राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है।

बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, दुष्यंत गौतम प्रभारी व रेखा वर्मा सह प्रभारी को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। सबसे गौर करने वाली बात ये है कि लिस्ट में से उत्तर प्रदेश के दो बड़े सांसद मेनका गांधी व वरुण गांधी का नाम हटाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top