Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में कॉलेज गई दो छात्राएं चार दिन से लापता, मोबाइल भी आ रहा है Switch Off

Ad

Haldwani news: हल्द्वानी से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। शहर में अपने अपने घरों से कॉलेज के लिए निकली दो छात्राएं अचानक लापता हो गई है। देर शाम तक भी जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब उन दोनों का कोई पता नहीं चल सका। दोनों लापता छात्राओं के परिजनों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में छात्राओं की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। ( 2 Student Girls missing in haldwani )

ADVERTISEMENTS Ad

छात्राओं की तलाश जारी

बता दें कि 19 जुलाई को हल्द्वानी के टीपी नगर कोतवाली क्षेत्र से एक छात्रा लापता हो गई है। लापता छात्रा कॉलेज के लिए निकली थी। उसके बाद घर नहीं पहुंची। परिजनों ने उसकी काफी ढूंढा, लेकिन जब छात्रा का कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पूरे मामले में छात्रा के गायब होने का मामला दर्ज किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी का कहना है कि छात्रा की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है। तो वहीं काठगोदाम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा भी लापता हो गई है। बताया जा रहा है कि 19 जुलाई को छात्रा कॉलेज जाने की बात कह कर घर से निकली थी लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। काठगोदाम थाना पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। (2 Student Girls missing who went to college in haldwani )

मोबाइल भी बंद

दोनों छात्राएं अपने घरों से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी । उसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं है। दोनों छात्राएं कॉलेज से अपने घर वापस नहीं लौटी हैं। दोनों छात्राओं के मोबाइल भी बंद हैं। छात्राओं के परिजनों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में छात्राओं की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। और पुलिस से जल्द से जल्द उनकी बेटियों को ढूंढने की मांग की है। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर दोनों छात्राओं को ढूंढने की कोशिश कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top