Nainital-Haldwani News

PM की रैली के लिए सजाई गई नैनीताल रोड से 20 गमले गायब, CCTV में पुलिस को दिखी एक कार

PM की रैली के लिए सजाई गई नैनीताल रोड से 20 गमले गायब, CCTV में पुलिस को दिखी एक कार
Photo - Social Media
Ad

हल्द्वानी: नगर में बीते रोज़ प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi Haldwani rally) की रैली के लिए नैनीताल रोड को सजाया गया था। इसके लिए डिवाइडर पर गमले लगाए गए थे। अब इन गमलों से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल पीएम की रैली के एक हफ्ते के अंदर ही करीब 20 गमलों की चोरी हो गई। इस मामले में पुलिस (Haldwani Police) ने जानकारी जुटाई तो एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ही चोर निकली।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको याद होगा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 30 दिसंबर को हल्द्वानी में रैली की थी। जिसके लिए तिकोनिया से लेकर एमबीपीजी कॉलेज (MBPG College Haldwani) तक हाईवे को गमलों से सजाया गया था। अब हुआ कि दो दिन में एक-एक कर 16 गमले चोरी हो गए। जिसके बाद नगर निगम द्वारा भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी (Bhotia Padav Police Station) में तहरीर दी गई।

इधर, बुधवार को एक वीडियो भी वायरल (Video Viral) हो गया। ये वीडियो मंगलवार रात का बताया जा रहा है। वीडियो में एक महिला डिवाइडर (Divider) से गमला उठाकर कार से ले जाते दिख रही है। बाद में महिला की पहचान एक ब्यूटी पार्लर संचालिका (Beauty Parlour owner) के रूप में हुई। महिला को बुधवार दोपहर में चौकी बुलाया गया। जहां एसएनए गौरव भसीन ने उसके साथ पूछताछ की।

महिला ने पूछताछ में एक गमला चुराने की बात स्वीकारी (She accepted her mistake)। उसने बताया कि परिवारजनों ने भी उसे डांटा था। जिसके बाद वह रात को ही गमला वापस रखने जा रही थी। हालांकि महिला ने एसएनए की जुर्माने (Fine) वाली बात पर जुर्माने की जगह गमला वापस देने की बात कही। भोटियापड़ाव चौकी के दारोगा रवींद्र राणा ने बताया कि बाद में महिला को जाने दिया। उन्होंने कहा बाकी गमलों को ढूंढा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top