Business Live

2,000 रुपए तक की कैशलेस ट्रांजैक्शन में नही लगेगा अतिरिक्त चार्ज

Ad

नई दिल्ली- पूराने 500-1000 रुपए के नोट बंद करने के बाद सरकार कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा दे रही है। इसी दिशा में सराकर ने एक बड़ी घोषणा की है। अब  2,000 रुपये तक के कार्ड पेमेंट यानी कैशलेस ट्रांजेक्शन पर सर्विस टैक्स नही लगेगा। अभी तक अगर ग्राहक डेबिट या क्रेडिट कार्ड से दो हजार रुपए तक की शॉपिंग करते तो  14% सर्विस टैक्स वसूला जाता है। इस लिहाज से 2,000 रुपये के हर पेमेंट पर आपको 280 रुपये बचेंगे। इस बड़ी राहत मानी जा सकती है। आपको बता दे कि काले धन के खिलाफ लड़ाई में भारत सरकार नगदी लेन-देन की जगह डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के तरीकों पर जोरशोर से काम कर रही है। इसके लिए सरकार ऑनलाइन और कार्ड पेमेंट जैसे विभिन्न विकल्पों को सुविधाजनक और आकर्षक बनाने में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top