Sports News

2021 तक बढ़ेगा रोनाल्डो का रीयाल मैड्रिड के साथ अनुबंध

Ad

नई दिल्ली: पुर्तगाल के महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने क्लब रियाल मैड्रिड के साथ 2021 तक रहेंगे। मैड्रिड की तरफ से आए बयान के अनुसार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अनुबंध बढ़ाने का आधिकारिक कार्यक्रम सेंटियागो बर्नाब्यू स्टेडियम के प्रेसीडेंशियल बाक्स में आयोजित होगा। बयान के मुताबिक पुर्तगाल का ये फारवर्ड समारोह में अपना अनुबंध 30 जून 2021 तक बढ़ाएगा, जिसमें क्लब के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज और खिलाड़ी स्वयं भी मौजूद रहेंगे। 31 साल के रोनाल्डो गैरेथ बेल, लुका मोड्रिक और टोनी क्रूज के नक्शेकदम पर चलते हुए हाल के वर्षो में क्लब के साथ अनुबंध बढ़ाने को राजी हुए हैं। इस बीच क्लब फीफा के एक साल के स्थानांतरण प्रतिबंध की शुरूआत से जूझने की तैयारी भी कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top