Uttarakhand News

पहाड़ की निधि को सलाम, गांव की बेटियों को ट्रेनिंग देकर बना रही है फुटबॉलर

Ad

देहरादूनः पहाड़ कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रहीं हैं। राज्य कि बेटियां अपने सपने को पूरा करने के लिए हर चुनौतियों से लड़कर अपने सपनों की उड़ान भर रही हैं। इन सभी के बीच हम आपको उस बेटी के बारे में बताने जा रहे है जो पहाड़ की होनहार बेटियों को फुटबॉल की ट्रेनिंग दे रही हैं। जिससे वो अपने परिवार के साथ राज्य और देश-दुनिया का भी नाम रोशन कर सकें। हम बात कर रहें है निधि बिंजोला की।

बता दें कि निधि उत्तरकाशी के मनेरा स्टेडियम में 20 बालिकाओं को फुटबॉल की ट्रेनिंग दे रहीं हैं। इन बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए कोच निधि बिंजोला दिन-रात कड़ी मेहनत करती हैं। ताकी वे अपने हुनर का लोहा पूरे देश मनवा सकें। निधि बिंजोला पौड़ी जिले के कोटद्वार की रहने वाली हैं। उनके पिता वाचस्पति बिंजोला सीआरपीएफ से रिटायर्ड हैं। निधि फुटबॉल में स्कूल और विश्वविद्यालय स्तर के साथ ही नेशनल टीम के लिए भी खेलीं हैं। अंडर-17 नेशनल, अंडर-19 नेशनल और सीनियर नेशनल टीम में उत्तराखंड की कैप्टन के तौर पर हिस्सा लिया।

साल 2014 में निधि ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्टस से डिप्लोमा किया। इसके बाद निधि कोटद्वार और देहरादून में लड़कियों को फुटबॉल की कोचिंग देने लगीं। साल 2016 में उत्तरकाशी में महिला फुटबॉल आवासीय हॉस्टल स्थापित हुआ। इसके बाद निधि यहां संविदा पर तैनाती पा गईं। साल 2018 में शासन ने उप क्रिडाधिकारी फुटबॉल कोच की भर्ती निकाली। निधि ने परीक्षा पास की और इस तरह बतौर फुटबॉल कोच स्थाई नियुक्ति की गईं। अब निधि गांव की होनहार बेटियों को खेल की बारिकियां सिखा रहीं हैं। वहीं निधि के इस फैसले से उनका परिवार और पूरा राज्य काफी गर्व महसूस करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top