National News

2024 के लोकसभा चुनाव को कौरव-पांडव का युद्ध बताने वाली कांग्रेस नहीं लड़ रही है कुरुक्षेत्र से चुनाव

Ad

2024 Loksabha Election: I.N.D.I.A Seat Distribution:

ADVERTISEMENTS Ad

2024 लोकसभा चुनाव से जुडी एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। लोकसभा 2024 के चुनाव में अब लगभग 2 महीने का ही समय शेष रह गया है। ऐसे में जहाँ भाजपा सरकार NDA के 400 और भाजपा के 370 पार होने का दावा कर रही है तो वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस INDI गठबंधन को बचाने और सीट बंटवारे में लगी हुई है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कई बार अपने बयानों से 2024 के चुनाव को पांडव और कौरव के बीच होने वाला युद्ध बता चुके हैं।

INDI गठबंधन के सीट बंटवारे के सम्बन्ध में मिल रही ताजा जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश में कांग्रेस को 17 और सपा को 63 लोकसभा सीटों की सहमति के बाद अब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच भी 5 राज्यों में लोकसभा सीटों पर सहमति बन चुकी है। INDI गठबंधन में तनाव और आपसी खटास के बीच तय हुए इस सीट बंटवारे में एक रोचक बात किसी के गले से नीचे नहीं उत्तर रही कि गठबंधन में होते हुए भी पंजाब की सभी 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आमने सामने लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने अधिकृत प्रेस वार्ता में दिल्ली (4 आप-3 कांग्रेस), गोवा (0 आप-2 कांग्रेस), चंडीगढ़ (0 आप-1 कांग्रेस), हरियाणा (1 आप-9 कांग्रेस) और गुजरात (2 आप-24 कांग्रेस) की लोकसभा सीटों के बंटवारे में बनी सहमति को सार्वजनिक किया है लेकिन इसमें पंजाब का कहीं भी ज़िक्र नहीं किया गया। इन 5 राज्यों में गोवा और चंडीगढ़ में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को एक भी सीट नहीं देने का फैसला किया है। इसी के साथ हरियाणा में भी कुरुक्षेत्र से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारने का निर्णय किया है।

अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाले राहुल गांधी जो अभी न्याय यात्रा (दूसरी भारत जोड़ो यात्रा) कर रहे हैं वो अपनी पहली और इस यात्रा में भी कई बार पांडव और कौरव के बीच हुए युद्ध से 2024 के लोकसभा चुनाव को जोड़ चुके हैं। हर कोई जानता है कि पांडव और कौरव के बीच हुआ युद्ध कुरुक्षेत्र की रणभूमि में हुआ था जहाँ पांडव और कौरव दोनों आमने सामने थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का कुरुक्षेत्र से अपना सांसद प्रत्याशी ना घोषित करना क्या इस बात की तरफ इशारा करता है कि महाभारत से भयभीत होकर I.N.D.I.A की कांग्रेस पार्टी ने कमान संभालने की जगह हार स्वीकार कर दूसरी पार्टी की जवाबदेही तय कर दी है?

ADVERTISEMENTS Ad
To Top