Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी-लालकुआं में 21 सस्ता गल्ला की दुकानों को किया गया सस्पेंड, 32 को भरना पड़ा जुर्माना

Ad

हल्द्वानी: जिला पूर्ति विभाग ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं की लापरवाही पर एक्शन ले रहा है। ऑनलाइन राशन वितरण के निर्देश के बाद भी कई दुकानदारों द्वारा ऑनलाइन राशन न बांट कर ऑफलाइन राशन बांटे जा रहे थे। पूर्ति विभाग ने हल्द्वानी और लालकुआं के 60 दुकानदारों पर कार्रवाई की है। इसमें से 21 दुकानों को सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा 32 दुकानों पर जुर्माना लगाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्रवाई से राशन दुकानदारों में खलबली मच गई है। खाद्य पूर्ति अधिकारी रवि सनवाल ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद अप्रैल माह से ऑनलाइन राशन बांटे जाने थे लेकिन दुकानदारों द्वारा ऑनलाइन राशन के बजाए मैनुअल राशन बांटा जा रहा था। खाद्य पूर्ति अधिकारी का कहना है कि सभी दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि राशन का वितरण ऑनलाइन करें नहीं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कार्ड धारकों का द्वारा शिकायत मिलने पर भी कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top