Uttarkashi News

उत्तराखंड बुरी खबर, टेंट बना सेना के 22 वर्षीय जवान का काल, मौके पर मौत

Ad

उत्तरकाशी: यूं तो कहा जाता है कि सब कुछ प्रारब्ध में लिखा हुआ है। मगर कभी-कभी कुछ घटनाओं पर विश्वास नहीं हो पाता। यह नहीं सोचा जाता कि यह घटना वाकई लिखी गई होगी या फिर इसे आकस्मिक श्रेणी में डाला जाना चाहिए। अब उत्तरकाशी के एक समारोह में ड्यूटी देने आए सेना के 22 वर्षीय जवान की एक टेंट ने जान ले ली। टेंट में करंट फैलने से युवक की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बुधवार को शहीद पार्क में पूर्व सैनिकों के लिए कार्यक्रम रखा गया था। आयोजन की तैयारियां एक दिन पहले यानी मंगलवार सुबह से ही शुरू हो गई थी। टेंट भी लगा लिया गया। हर्षिल से जवानों को यहां बुलाया गया था। टेंट के ठीक ऊपर हाईटेंशन लाइन थी। जब शाम को तेज आंधी चली तो टेंट उड़ने की आशंका पर कुछ जवानों ने टेंट की बल्लियों को सहारा दिया।

हाईटेंशन लाइन ऊपर होने के कारण पूरे टेंट में करंट फैल गया। इस घटना में 3 जवान झुलस गए। जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई। 22 वर्षीय राइफलमैन करण सिंह ग्राम चुनेरा तहसील महलपुर जम्मू कश्मीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, राइफलमैन विशाल शर्मा निवासी जनपद सांबा, हवलदार पवन कुमार निवासी जिला सांबा और दिनेश राज निवासी जम्मू कश्मीर झुलस गए।

घायलों को फौरन अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। एसडीएम सीएस चौहान ने जानकारी दी और बताया कि उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है बताया जा रहा है कि टेंट में लोहे के हुक लगे होने की वजह से करंट फैल गया था। यह घटना पूरे उत्तराखंड में चर्चा का विषय बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top