Udham Singh Nagar News

पिता को बताने के बाद 22 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड, नोट में लिखा एक नाम!

Ad

रुद्रपुर: आत्महत्या के मामले प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे हैं। खासकर युवाओं द्वारा ऐसे गलत कदम ज्यादा उठाए जा रहे हैं। ऊधमसिंह नगर के ट्रांजिट कैंप में इस बार एक 22 वर्षीय युवक ने खुद को फांसी लगाकर जीवन त्याग दिया है। उसने यह कदम उठाने से पहले अपने पिता को कॉल भी किया था। मगर जब तक परिजन उस तक पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी। सुसाइड नोट में उसने खुद को जिम्मेदार ठहराया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि 22 वर्षीय भीम विश्वास पुत्र समीर विश्वास बजाज फाइनेस कंपनी में काम करता था और पिछले करीब 20 दिनों से परिवार से अलग होकर किराए पर रह रहा था। परिवार के मुताबिक शुक्रवार रात को उसने अपने पिता को फोन पर आत्महत्यी करने की बात कही थी। जिसके बाद भागे भागे परिजन उसके कमरे पर पहुंचे तो उसे पंखे पर लटका देख टूट पड़। परिजनों में बेटे की मौत के बाद कोहराम मच गया है।

मौके पर तुरंत ही भारी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए थे। पुलिस को भी वहां बुलाया गया। सूचना मिलते ही एसआई पूरण सिंह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। एसआई पूरन सिंह ने कहा कि मृतक के पास से मिलीपॉकेट डायरी से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने आत्महत्या करनेके पीछे खुद को ही जिम्मेदार ठहराया है। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top